Monday, February 9, 2015


श्रींगार कन्हैया का , बड़ा प्यारा लगता है
सझ धज के , औरों से , न्यारा लगता है
तीन लोक में सुन्दर श्याम , हमारा लगता है |

अधरों पे सजे है मुरली , हाँ मुरली ,
हम भक्तों की नींदे इसने हर ली,
ये रूप निरख हो गये तेरे कायल || १ ||
नैनों से करे है घायल , हाँ घायल

क्यूँ होंठ रचाई लाली , हाँ लाली,
दीवानों के मन को मोहने वाली , हाँ वाली,
हौले से तेरा मुस्काना , हाँ मुस्काना ,
हम भक्तों को कर देता दीवाना || २ ||

घुँघराले बाल हैं लटके , हाँ लटके,
श्रींगार तेरा आज लगे है हटके,
कहे " हर्ष " हमें वश में करने वाली || ३ ||
मन मोहक अदा निराली , हाँ निराली,



''जय श्री राधे कृष्णा ''

Sunday, February 8, 2015


बने रहें प्रभु एकमात्र मेरे जीवनके जीवन-धन। प्राणों के प्रियतम वे मेरे, प्राणाधार, प्राण-साधन॥ स्वप्न-जागरणमें प्रमादसे भी न कभी हो भूल विभोर। नहीं जाय मेरा मन उनको छोड़ कदापि दूसरी ओर॥ जैसा, जो कुछ भला-बुरा, सब रहे सदा प्रिय-सेवा-लीन। रहे देह भी सदा एक प्रियकी पूजामें ही तल्लीन॥ पूजाकी बन शुचि सामग्री होते रहें नित्य सब धन्य। रहूँ किसी भी स्थितिमें,  कैसे
भी, पर मानस रहे अनन्य॥ कुछ भी करें, रहे नित तन-मन-धन सबपर उनका अधिकार। रस-चिन्तनमें लगा रहे मन, नित्य करे गुण-गान उदार॥ घुली-मिली मैं रहूँ नित्य प्रियतमसे, रहूँ दूर या पास। बाहर-भीतर मेरे प्रियतम, करें सदा-सर्वत्र निवास॥

दिन में दो बार बिहारी जी के करने जाता है पर उसे दर्शन नहीं होते !अपने आप को कोसता है पर मंदिर में जाना नहीं छोड़ा है !अवश्य ही मैं पापी व् अँधा हूँ जिससे मुझे दर्शन नहीं होते !वर्षो के बाद निर्णय किया है कि ऐसे जीवन का क्या करना जिस पर भगवान प्रसन्न न हो ;कल मैं यमुना जी में स्नान करने जाऊंगा और डूब कर मर जाऊंगा !
भगवान ने उसका निर्णय जानकर तो बड़ी मुश्किल से रात बितायी है !एक कोढ़ी को स्वप्न में कहा है कि सुबह पहला जो आदमी तेरे पास आये उसके पांव पकड़ कर कहना कि पहले मेरे कोढ़ को ठीक कर जाये !आँखे खुलने पर कोढ़ी बड़ा प्रसन्न हुआ कि अब मेरा कोढ़ ठीक हो जायेंगा !
सुबह उठा है तो यमुना जी में जाते उसी भक्त को देखा है परमात्मा की कथनी अनुसार तो उसके पांव पकड़ लिये है कि पहले मेरा कोढ़ ठीक करके जाओ !-मैं भला तुम्हारा कोढ़ कैसे ठीक कर सकता हूँ ;अनेक वर्ष भटकने पर भी मैं बिहारी जी के दर्शन नहीं कर सका मैं भला तुम्हे कैसे ठीक कर सकता हूँ !
कोढ़ी कहता है कि सिर्फ एक बार अपने मुख से यह कह दो कि तुम्हारा कोढ़ ठीक हो जाये !उस भक्त ने कोढ़ी के अनुरोध पर ऐसा ही कहा है और देखते ही देखते कोढ़ी ठीक हो गया है !फिर कोढ़ी ने उस भक्त को अपना स्वप्न सुनाया है सुन के तो अश्रु धारा बह निकली है !
स्नान कर के मंदिर में गया तो बिहारी जी ने खुले दर्शन दिये है !पूछा -तुमने इतने वर्षो तक मुझे दर्शन क्यों नहीं दिये ?भगवान श्री फरमाते है -तुमने कभी भी मुझ से कुछ नहीं माँगा आज माँगा है तो दर्शन दिये है ;भक्त के कुछ न मांगने पर मुझे शर्म आती है !
साधकजनों भगवान से इसी तरह दूसरो की भलाई के लिये अवश्य श्रद्धा से मांग किया कीजियेगा आप की स्वयं की मांग को वह स्वयं पूरी कर देगा विश्वास रखियेगा !परमात्मा ठोक बजा कर कहते है कि मेरे पास इस सृष्टी में ऐसा कुछ भी नहीं जो मैं तुम्हे न दे सकू !साधकजनों कसर उसकी तरफ से नहीं हम ही मांगने योग्य नहीं है !
मांगने की योग्यता उत्कृष्ट मांग करने की योग्यता प्राप्त हो प्रयत्न कीजियेगा !
JAY SIYA RAM

Thursday, September 4, 2014

एक प्रयास: आत्मसंतुष्टि या विचलन ?

एक प्रयास: आत्मसंतुष्टि या विचलन ?: मैं रहूँ न रहूँ क्या फ़र्क पडता है  दुनिया न रुकी है न रुकेगी  फिर पहचान चिन्हित करने भर से क्या होगा  क्या मिलेगी मुझे आत्मसंतुष्टि  ...

श्री रामचन्द्र कृपालु
श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणम् .
नवकञ्ज लोचन कञ्ज मुखकर कञ्जपद कञ्जारुणम् .. १..

कंदर्प अगणित अमित छबि नव नील नीरज सुन्दरम् .
पटपीत मानहुं तड़ित रुचि सुचि नौमि जनक सुतावरम् .. २..

भजु दीन बन्धु दिनेश दानव दैत्यवंशनिकन्दनम् .
रघुनन्द आनंदकंद कोशल चन्द दशरथ नन्दनम् .. ३..

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदार अङ्ग विभूषणम् .
आजानुभुज सर चापधर सङ्ग्राम जित खरदूषणम् .. ४..

इति वदति तुलसीदास शङ्कर शेष मुनि मनरञ्जनम् .
मम हृदयकञ्ज निवास कुरु कामादिखलदलमञ्जनम् .. ५.

भरत चला रे .. अपने भैया को मनाने ..

RAMESH KUMAR SONI - MANORAMA SONI



भरत चला रे .. अपने भैया को मनाने ..

भगत चला रे .. प्रभु दर्शन पाने ..
.
राम दरश की उर अभिलाषा

बोले नयन प्रेम की भाषा ..
राम स्वाति-जल भरत पपिहरा

स्वाति-बूँद बिन तृप्त ना जियरा ..
.
वियोगी चला रे .. जी की जरन मिटाने ..
भरत चला रे .. अपने राजा को मनाने ..
.
अवध राम को अर्पण करने
प्रभुता प्रभु चरणों में धरने ..
राजतिलक के साज सजा के
माताएं चलीं संग प्रजा के ..
.
राजा का अधिकार .. राजा को लौटाने ..
भरत चला रे .. अपने भैया को मनाने .

Wednesday, September 3, 2014

तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा, तुम्हीं देवता हो

तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा, तुम्हीं देवता होकोई मेरी आँखों से देखे तो समझे, कि तुम मेरे क्या होजिधर देखती हूँ उधर तुम ही तुम होन जाने मगर किन खयालो में गुम होमुझे देखकर तुम ज़रा मुस्कुरा दोनहीं तो मैं समझूंगी, मुझसे खफा होतुम्हीं मेरे मंदिर…तुम्हीं मेरे माथे की बिंदिया की झील-मिलतुम्हीं मेरे हाथों के गजरो की मंजिलमैं हूँ एक छोटी-सी माटी की गुड़ियातुम्हीं प्राण मेरे, तुम्ही आत्मा होतुम्हीं मेरे मंदिर…

पवन छेड़े सरगम मैं लोरी सुना दूंतुम्हें देखकर ये ख़याल आ रहा हैके जैसे फ़रिश्ता कोई सो रहा होतुम्हीं मेरे मंदिर…जय श्री कृष्णा(मनोरमा)बहुत रात बीती चलो मैं सुला दूं