दिन में दो बार बिहारी जी के करने जाता है पर उसे दर्शन नहीं होते !अपने आप को कोसता है पर मंदिर में जाना नहीं छोड़ा है !अवश्य ही मैं पापी व् अँधा हूँ जिससे मुझे दर्शन नहीं होते !वर्षो के बाद निर्णय किया है कि ऐसे जीवन का क्या करना जिस पर भगवान प्रसन्न न हो ;कल मैं यमुना जी में स्नान करने जाऊंगा और डूब कर मर जाऊंगा !
भगवान ने उसका निर्णय जानकर तो बड़ी मुश्किल से रात बितायी है !एक कोढ़ी को स्वप्न में कहा है कि सुबह पहला जो आदमी तेरे पास आये उसके पांव पकड़ कर कहना कि पहले मेरे कोढ़ को ठीक कर जाये !आँखे खुलने पर कोढ़ी बड़ा प्रसन्न हुआ कि अब मेरा कोढ़ ठीक हो जायेंगा !
सुबह उठा है तो यमुना जी में जाते उसी भक्त को देखा है परमात्मा की कथनी अनुसार तो उसके पांव पकड़ लिये है कि पहले मेरा कोढ़ ठीक करके जाओ !-मैं भला तुम्हारा कोढ़ कैसे ठीक कर सकता हूँ ;अनेक वर्ष भटकने पर भी मैं बिहारी जी के दर्शन नहीं कर सका मैं भला तुम्हे कैसे ठीक कर सकता हूँ !
कोढ़ी कहता है कि सिर्फ एक बार अपने मुख से यह कह दो कि तुम्हारा कोढ़ ठीक हो जाये !उस भक्त ने कोढ़ी के अनुरोध पर ऐसा ही कहा है और देखते ही देखते कोढ़ी ठीक हो गया है !फिर कोढ़ी ने उस भक्त को अपना स्वप्न सुनाया है सुन के तो अश्रु धारा बह निकली है !
स्नान कर के मंदिर में गया तो बिहारी जी ने खुले दर्शन दिये है !पूछा -तुमने इतने वर्षो तक मुझे दर्शन क्यों नहीं दिये ?भगवान श्री फरमाते है -तुमने कभी भी मुझ से कुछ नहीं माँगा आज माँगा है तो दर्शन दिये है ;भक्त के कुछ न मांगने पर मुझे शर्म आती है !
साधकजनों भगवान से इसी तरह दूसरो की भलाई के लिये अवश्य श्रद्धा से मांग किया कीजियेगा आप की स्वयं की मांग को वह स्वयं पूरी कर देगा विश्वास रखियेगा !परमात्मा ठोक बजा कर कहते है कि मेरे पास इस सृष्टी में ऐसा कुछ भी नहीं जो मैं तुम्हे न दे सकू !साधकजनों कसर उसकी तरफ से नहीं हम ही मांगने योग्य नहीं है !
मांगने की योग्यता उत्कृष्ट मांग करने की योग्यता प्राप्त हो प्रयत्न कीजियेगा !
JAY SIYA RAM
No comments:
Post a Comment