Monday, February 9, 2015


श्रींगार कन्हैया का , बड़ा प्यारा लगता है
सझ धज के , औरों से , न्यारा लगता है
तीन लोक में सुन्दर श्याम , हमारा लगता है |

अधरों पे सजे है मुरली , हाँ मुरली ,
हम भक्तों की नींदे इसने हर ली,
ये रूप निरख हो गये तेरे कायल || १ ||
नैनों से करे है घायल , हाँ घायल

क्यूँ होंठ रचाई लाली , हाँ लाली,
दीवानों के मन को मोहने वाली , हाँ वाली,
हौले से तेरा मुस्काना , हाँ मुस्काना ,
हम भक्तों को कर देता दीवाना || २ ||

घुँघराले बाल हैं लटके , हाँ लटके,
श्रींगार तेरा आज लगे है हटके,
कहे " हर्ष " हमें वश में करने वाली || ३ ||
मन मोहक अदा निराली , हाँ निराली,



''जय श्री राधे कृष्णा ''

No comments:

Post a Comment